राजस्थान में श्रमिकों का सबसे लंबा चला हनुमानगढ़ स्पिनिंग मिल बचाओ आंदोलन।
राजस्थान में श्रमिकों का सबसे लंबा चला आंदोलन हनुमानगढ़ जिले में 2015 में इलाके की विरासत एशिया अवार्डीड स्पिनिंग मिल को अचानक बंद करने पर 1000 श्रमिकों अचानक बेरोजगार हो गए जिनके रोजगार के लिए एवं इलाके की विरासत स्पिनिंग मिल को पुनः चालू करवाने को लेकर 4 साल तक चले श्रमिकों के सबसे लंबे आंदोलन का निरंतर प्रतिनिधि किया। आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज,आमरण अनशन,क्रमिक अनशन,अनिश्चितकालीन पडाव,महापंचायत जैसे आंदोलनात्मक कदमों को सार्थक किया।
राजस्थान की तत्कालीन वसुंधरा सरकार को झुकाया।
पूरे देश में एक इतिहास बना।
कि किसी भी सहकारी इकाई के बंद हो जाने के बाद अस्थाई श्रमिकों को वीआरएस का पैसा मिला हो और उनको अन्य सरकारी विभागों में रिवर्स डेपुटेशन पर समायोजित किया गया हो।
यह पूरे देश में अपनी तरह का पहला मामला है।