किसान नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट की 19वीं पुण्य तिथि पर किया पौधरोपण
हनुमानगढ़. किसान नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट की 19वीं पुण्य तिथि पर मंगलवार को हनुमानगढ़ में ने पौधरोपण किया। जंक्शन हाऊसिंग बोर्ड स्थित आजाद वाटिका में हुए कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रजातियों के कुल 21 पौधे लगाए। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण करते हुए राजेश पायलेट के आदर्शों और विचारों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता सौरभ राठौड़ हनुमानगढ़ ने कहा कि किसान नेता राजेश पायलट ने किसान और गरीब को आगे बढ़ाने के लिए अथक प्रयास किए थे। उनकी जगह देश की राजनीति में कभी नहीं भरी जा सकती। उनके लिए पौधरोपण कर उन्हें उनके सिद्धांतों को वट वृक्ष बनाना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
जिला कांग्रेस कमेटी सचिव दिनेश दाधीच ने कहा कि राजेश पायलट एक किसान नेता थे, इसलिए पौधे लगाकर उनके सिद्धांतों को बड़ा किया जाना ही उनकी पुण्य तिथि को सार्थक करना है। जैसे-जैसे पौधे आगे बढ़ेंगे, वैसे ही उनकी प्रेरणा भी आगे बढ़ेगी।
