• देश की राजनीति में किसानों के हमदर्द राजेश पायलट की जगह को भर पाना मुश्किल: सौरभ राठौड़ हनुमानगढ़/ 10 जून 2019 हनुमानगढ़।

    देश की राजनीति में गरीबों और किसानों के हमदर्द राजेश पायलट की जगह को भर पाना मुश्किल: सौरभ राठौड़ हनुमानगढ़
    किसान नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट की 19वीं पुण्य तिथि पर किया पौधरोपण
    हनुमानगढ़. किसान नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट की 19वीं पुण्य तिथि पर मंगलवार को हनुमानगढ़ में ने पौधरोपण किया। जंक्शन हाऊसिंग बोर्ड स्थित आजाद वाटिका में हुए कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रजातियों के कुल 21 पौधे लगाए। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण करते हुए राजेश पायलेट के आदर्शों और विचारों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता सौरभ राठौड़ हनुमानगढ़ ने कहा कि किसान नेता राजेश पायलट ने किसान और गरीब को आगे बढ़ाने के लिए अथक प्रयास किए थे। उनकी जगह देश की राजनीति में कभी नहीं भरी जा सकती। उनके लिए पौधरोपण कर उन्हें उनके सिद्धांतों को वट वृक्ष बनाना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

    जिला कांग्रेस कमेटी सचिव दिनेश दाधीच ने कहा कि राजेश पायलट एक किसान नेता थे, इसलिए पौधे लगाकर उनके सिद्धांतों को बड़ा किया जाना ही उनकी पुण्य तिथि को सार्थक करना है। जैसे-जैसे पौधे आगे बढ़ेंगे, वैसे ही उनकी प्रेरणा भी आगे बढ़ेगी।
    कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव एडवोकेट विजयसिंह चौहान ने कहा कि पौधे लगाकर उनकी देखभाल करना ही सही मायने में उनकी पुण्य तिथि को सार्थक बनाता है। इस मौके पर विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दुलीचंद चांवरिया, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव एवं पार्षद मनोज बड़सीवाल, पूर्व पार्षद निरंजन नायक, वाटिका के अध्यक्ष सुरेश सिहं तंवर, सुरेंद्र पारीक, विशाल सारस्वत, प्रदीप रघुवंशी, राजेंद्र कुमार सहित कई कांग्रेसजन मौजूद थे।
  • 0 comments:

    Post a Comment

    To Know More About Me Click On The Google Button

    If you want to join me on other platforms then you can follow me on Twitter, Facebook, Instagram, Linkedin and you can also subscribe my Youtube.

    ADDRESS

    RATHORE HAUSE, HOUSING BOARD COLONY, HANUMANGARH JUNCTION, PIN-335512, District-Hanumangarh, Rajasthan.

    EMAIL

    drsaurabhrathorehanumangarh@gmail.com