Dr Saurabh Rathore Hanumangarh

जय हिंद-वंदे मातरम, राजस्थान में श्रमिकों का सबसे लंबा चला आंदोलन हनुमानगढ़ जिले में 2015 में इलाके की विरासत एशिया अवार्डीड स्पिनिंग मिल को अचानक बंद करने पर 1000 श्रमिकों अचानक बेरोजगार हो गए जिनके रोजगार के लिए एवं इलाके की विरासत स्पिनिंग मिल को पुनः चालू करवाने को लेकर 4 साल तक चले श्रमिकों के सबसे लंबे आंदोलन का निरंतर प्रतिनिधि किया। आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज,आमरण अनशन,क्रमिक अनशन,अनिश्चितकालीन पडाव,महापंचायत जैसे आंदोलनात्मक कदमों को सार्थक किया। राजस्थान की तत्कालीन वसुंधरा सरकार को झुकाया। पूरे देश में एक इतिहास बना। कि किसी भी सहकारी इकाई के बंद हो जाने के बाद अस्थाई श्रमिकों को वीआरएस का पैसा मिला हो और उनको अन्य सरकारी विभागों में रिवर्स डेपुटेशन पर समायोजित किया गया हो। यह पूरे देश में अपनी तरह का पहला मामला है। हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर एवं भाखड़ा डैम क्षेत्र के किसानों के हिस्से का उनको पूरा पानी दिलवाने के लिए लगातार पांच साल तक हजारों हजार किसानों के द्वारा किए गए किसान आंदोलनों का निरंतर प्रतिनिधित्व किया। और हर बार भाजपा सरकार को झुकाया। राजस्थान मैं 2013 से निरंतर 2018 तक की भाजपा सरकार के समय में हनुमानगढ़ एवं इलाके में गरीबों के आशियाने को उजड़ने उजाड़ने की कोशिशों को निरंतर आंदोलनरत रहते हुए नाकाम किया। एवं समय-समय पर सत्ता के नशे में चूर भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्षरत रहते हुए इनकी जनविरोधी नीतियों को हर बार निष्प्रभावी किया। हमेशा हनुमानगढ़ गंगानगर सहित पूरे इलाके में गरीब,किसान,मजदूर एवं व्यापारियों की आवाज को हमेशा बुलंद रखा। अन्याय एवं अत्याचार के खिलाफ हमेशा संघर्ष किया एवं आगे भी करता रहूंगा। जब जब जुल्मी जुल्म करेगा सत्ता के गलियारों से। चप्पा चप्पा गूंज उठेगा इंकलाब के नारों से। इंकलाब जिंदाबाद।

  • RATHORE HAUSE, HOUSING BOARD COLONY, HANUMANGARH JUNCTION, PIN-335512, District-Hanumangarh, Rajasthan.
  • drsaurabhrathorehanumangarh@gmail.com
  • https://www.drsaurabhrathore.com/
Me

My Responsibilities

National Secretary All India Kshatriya Mahasabha, State Spoke Person Rajasthan Unorganised Workers congress (Rajasthan Pradesh congress Committee), Ex State Conviner Congress Slum Sell Rajasthan PCC.

राजस्थान में श्रमिकों का सबसे लंबा चला हनुमानगढ़ स्पिनिंग मिल बचाओ आंदोलन।

राजस्थान में श्रमिकों का सबसे लंबा चला आंदोलन हनुमानगढ़ जिले में 2015 में इलाके की विरासत एशिया अवार्डीड स्पिनिंग मिल को अचानक बंद करने पर 1000 श्रमिकों अचानक बेरोजगार हो गए जिनके रोजगार के लिए एवं इलाके की विरासत स्पिनिंग मिल को पुनः चालू करवाने को लेकर 4 साल तक चले श्रमिकों के सबसे लंबे आंदोलन का निरंतर प्रतिनिधि किया। आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज,आमरण अनशन,क्रमिक अनशन,अनिश्चितकालीन पडाव,महापंचायत जैसे आंदोलनात्मक कदमों को सार्थक किया। राजस्थान की तत्कालीन वसुंधरा सरकार को झुकाया। पूरे देश में एक इतिहास बना। कि किसी भी सहकारी इकाई के बंद हो जाने के बाद अस्थाई श्रमिकों को वीआरएस का पैसा मिला हो और उनको अन्य सरकारी विभागों में रिवर्स डेपुटेशन पर समायोजित किया गया हो। यह पूरे देश में अपनी तरह का पहला मामला है।

भाखड़ा डैम के किसानों को सिंचाई का पूरा पानी दिलाने के लिए आंदोलन।

हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर एवं भाखड़ा डैम क्षेत्र के किसानों के हिस्से का उनको पूरा पानी दिलवाने के लिए लगातार पांच साल तक हजारों हजार किसानों के द्वारा किए गए किसान आंदोलनों का निरंतर प्रतिनिधित्व किया। और हर बार भाजपा सरकार को झुकाया।.

राजस्थान में प्रदेशव्यापी कर्ज मुक्त किसान आंदोलन की शुरुआत की।

12 जून 2017 से राजस्थान में प्रदेशव्यापी किसान कर्ज मुक्त आंदोलन की श्रीगंगानगर एवं हनुमानगढ़ जिले से शुरुआत कर भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत की। जिस की लड़ाई निरंतर 3 साल तक लड़ी। जिसके तहत प्रदेशव्यापी गांव बंद,महापंचायत,किसानों का महापड़ाव एवं चक्का जाम,तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को काले झंडे दिखाने जैसे आंदोलनात्मक कदम उठाये। और बीजेपी सरकार को झुकया।

सैकड़ों किसानों की कटी हुई पानी की बारी चालू करवाने के लिए आंदोलन

12 दिसंबर 2017 हनुमानगढ़ इलाके में भाखड़ा क्षेत्र के सैकड़ों किसानों की पानी की बारीओं को यह कहकर काट दिया गया कि यह सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं वोटर हैं। उसके लिए एक लंबा बड़ा आंदोलन कर सैकड़ों सभी किसानों कार्यकर्ताओं एवं वोटरों की कटी हुई पानी की बारियों को चालू करवाया। आंदोलन के दौरान तत्कालीन बीजेपी सरकार में हनुमानगढ़ जिला प्रभारी मंत्री अजय सिंह किलक का घेराव,सिंचाई मेहकमें के कार्यालय का घेराव,तत्कालीन सिंचाई महकमे के चीफ इंजीनियर के चेंबर पर कब्जा जैसे आंदोलनात्मक कदमों के बाद किसानों को उनका हक दिलवाया।

नाबालिक बच्ची को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन।

3 अप्रैल 2017 से दिल्ली की नाबालिक बच्ची को वेश्यावृत्ति में धकेलने से बचाने के लिए निरंतर आंदोलनरत रहते हुए इलाके की पुलिस को उन सभी दरिंदों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने पर मजबूर करते हुए पीड़ित बच्ची को पूरी मजबूती से न्याय दिलवाया।

हनुमानगढ़ एवं इलाकावासियों के आशियानो को उजाड़ने से रोकने के लिए आंदोलन।

राजस्थान मैं 2013 से निरंतर 2018 तक की भाजपा सरकार के समय में हनुमानगढ़ एवं इलाके में गरीबों के आशियाने को उजड़ने उजाड़ने की कोशिशों को निरंतर आंदोलनरत रहते हुए नाकाम किया। एवं समय-समय पर सत्ता के नशे में चूर भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्षरत रहते हुए इनकी जनविरोधी नीतियों को हर बार निष्प्रभावी किया। हमेशा हनुमानगढ़ गंगानगर सहित पूरे इलाके में गरीब,किसान,मजदूर एवं व्यापारियों की आवाज को हमेशा बुलंद रखा।

Dr.Saurabh Rathore Hanumangarh
Showing posts with label Save Spinning Mill Movement Hanumangarh. Show all posts
Showing posts with label Save Spinning Mill Movement Hanumangarh. Show all posts
  • हनुमानगढ़ कांग्रेस के फायरब्रांड नेता डॉ सौरभ राठौड़ बोले: श्रमिकों के साथ ज्यादती बर्दाश्त नहीं। 17 जून 2019

    स्पिनफेड इकाई के डिप्टी जीएम फाइनेंस का श्रमिकों के साथ रवैया ठीक नहीं:सौरभ राठौड हनुमानगढ़

    बोले रवैया को सुधारें अधिकारी

    श्रमिकों के साथ ज्यादती बर्दाश्त नहीं।

    17 जून 2019 को कांग्रेस के फायरब्रांड ब्रांड नेता डा सौरभ राठौड़ हनुमानगढ़ की अगुवाई में हनुमानगढ़ जिला कलेक्टर जाकिर हुसैन से श्रमिकों के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की मुलाकात में कांग्रेस नेता डा सौरभ राठौड़ हनुमानगढ़ ने जिला कलेक्टर को बताया कि हनुमानगढ़ की विरासत बंद पड़ी स्पिनिंग मिल के रिवर्स डेपुटेशन पर लगाए गए लगभग 175 मिल के श्रमिकों मे से 7 श्रमिकों को स्पिनिंग मिल मैं बतौर गार्ड के तौर पर रखा गया था,
     जिनको निरंतर स्पिनफेड फेडरेशन के हनुमानगढ़ स्थित कार्यालय से सैलरी जारी की जा रही थी,
     परंतु फरवरी माह में फेडरेशन के हनुमानगढ़ कार्यालय में कार्यरत डिप्टी जीएम फाइनेंस ने एक पत्र फेडरेशन के जयपुर स्थित कार्यालय को भेज कर उनकी सैलरी को बाधित करने की कुचेस्टा की गई है,
     जिसके चलते सातों श्रमिकों को पिछले 5 माह से वेतन नहीं मिला है। जिसके चलते श्रमिकों की आर्थिक हालात बदतर हो चुके हैं राठौड़ ने जिला कलेक्टर को बताया कि जल्द से जल्द उनकी समस्या का समाधान करते हुए इन्हें इनकी पूरी सेलरी जारी करने के आदेश जल्द से जल्द किए जाएं। बीमार होने की स्थिति में इनकी सैलरी से कटने वाले फंड का लाभ इन की बीमारी के इलाज में इन्हें दिलवाया जाए।
    राठौड़ ने  बताया कि पूर्व में भी श्रमिक  कई बार मिल के जीएम  एवं हनुमानगढ़ एसडीएम  कपिल यादव सहित अन्य जिला प्रशासन के अधिकारियों  के आगे गुहार लगा चुके हैं  लेकिन हालात जस के तस हैं।
    जिला कलेक्टर ने शिष्टमंडल को आश्वस्त किया कि जल्द ही इन श्रमिकों की सैलरी को जारी करवा दिया जाएगा।
     मुलाकात के दौरान छात्र नेता सूरज नारायण शर्मा, नारायण सिंह,महिपाल सिंह, कृष्ण गोपाल(राजू योगी)महेंद्र सिंह, कैलाश सिंह,धर्मेंद्र,जगतार सिंह सहित अन्य श्रमिकगण मौजूद थे।
  • हनुमानगढ़ की सफेद सोने की चिड़िया कहीं जाने वाली,इलाके की विरासत,बंद पड़ी स्पिनिंग मिल की कहानी कांग्रेस के फायरब्रांड नेता डा सौरभ राठौड़ हनुमानगढ़ की जुबानी।

    #हनुमानगढ़ की सफेद सोने की चिड़िया कही जाने वाली इलाके की विरासत बंद पड़ी #स्पिनिंग_मिल के 1000 श्रमिकों के रोजगार एवं मिल को चालू कराने के लिए राजस्थान के आज तक के इतिहास में सबसे लंबे 4 साल चले श्रमिक आंदोलन के मुख्य सारथी,बेबाकी से बात रखने वाले एवं "जो बोलते हैं, वह करते हैं" की छवि रखने वाले हनुमानगढ़ #कांग्रेस_के_फायरब्रांड_नेता #डॉ_सौरभ_राठौड़_हनुमानगढ़ एवं स्पिनिंग मिल बचाओ आंदोलन में सक्रिय भूमिका अदा करने वाले कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव एडवोकेट #विजय_सिंह_चौहान,पूर्व पार्षद #निरंजन_नायक एवं सफेद सोने की चिड़िया रही ,बंद पड़ी स्पिनिंग मिल के बंद होने के बाद विकट हालातों का सामना कर रहे, श्रमिकगण खेमचंद मेघवाल,राजू योगी,महेंद्र सिंह,सहदेव सिंह #की_जुबानी उनके #विकट_हालातों_की_कहानी।
     एवं सरकार से उनकी क्या है अपेक्षाएं।
    हनुमानगढ़ के सफेद सोने की चिड़िया को लेकर सरकार को जल्द ही इसकी सुध लेनी चाहिए।
  • हनुमानगढ़ की बंद पड़ी स्पिनिंग मिल के मामले को लेकर के हनुमानगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ सौरभ राठौड़ ने की हनुमानगढ़ विधायक चौधरी विनोद कुमार से मुलाकात / 31 दिसंबर 2018 हनुमानगढ़।।

    हनुमानगढ़-31 दिसंबर 2018 स्पिनिंग मिल श्रमिकों की समस्याओं और मिल को पुन: शुरू करवाने की मांग, मिल बचाओ संघर्ष समिति ने विधायक चौधरी विनोद कुमार से की मुलाकात


    हनुमानगढ़. स्पिनफैड इकाई हनुमानगढ़ के श्रमिकों की समस्याओं के निराकरण वह स्पिनिंग मिल को पुनः चालू कराने की मांग को लेकर सोमवार को मिल बचाओ संघर्ष समिति के लोगों ने विधायक चौधरी विनोद कुमार से मुलाकात की। डॉ. सौरभ राठौड़ के नेतृत्व में की गई मुलाकात के दौरान राठौड़ ने हनुमानगढ़ के विधायक  चौधरी विनोद कुमार को बताया कि नवंबर 2015 को बीजेपी सरकार ने आदेश जारी कर एकमुश्त फेडरेशन की तीनों इकाइयों को बंद कर दिया। उसमें हनुमानगढ़ इकाई को भी बंद कर दिया था। इससे 1000 श्रमिक बेरोजगार हो गए थे। उसके बाद बहुत बड़ा आंदोलन भी हुआ था। उसमें सारी राजनीतिक पार्टियां, जन संगठन, ट्रेड यूनियन व व्यापारी, हनुमानगढ़ शहर के समाज सेवकों की भी आंदोलन में भागीदारी रही थी। इस दौरान धरना भूख हड़ताल, प्रदर्शन आदि भी किया गया था। राजस्थान सरकार के साथ दो बार जयपुर वार्ता कर समझौता भी हुआ लेकिन समझौते अभी तक लागू नहीं हो सका। राठौड़ ने बताया की मंत्रिमंडलीय आज्ञा संख्या 131/ 216 के निर्णय के अनुसार मिल श्रमिकों का समायोजन किया जाना था किंतु 6 माह के लिए शिक्षा विभाग में मूल जिले हनुमानगढ़ में विपरीत प्रतिनियुक्ति पर लगाया गया फिर 6 माह बाद उन्हें अचानक निकाल दिया गया तथा 2 माह बेरोजगार रखने के लिए अभियोजन विभाग में मात्र 9 हजार में अन्य जिलों में रखा गया जिससे परिवार का लालन पालन करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा

    और यह समस्या अभी भी आ रही है साथ ही अभियोजन विभाग में हनुमानगढ़ इकाई के 119 श्रमिकों की काउंसलिंग कर छह माह के लिए नियुक्ति दी गई थी उसे तुरंत प्रभाव से समायोजित किया जाए या मंत्रिमंडलीय कमेटी निर्णय के अनुसार पंचायत राज नगर निगम अथवा को ऑपरेटिव संस्थाओं में समायोजित किया जाए। वहीं भागीरथ डूडी ने कहा कि सरकार द्वारा 119 श्रमिकों को जो कि अभियोजन विभाग में लगाया गया था, उनकी अवधि फरवरी 2019 में पूर्ण हो रही है जिससे सभी कर्मचारी फिर बेरोजगार हो जाएंगे साथ ही राठौड़ ने बताया कि समायोजित होने से वंचित 56 श्रमिकों को भी जल्द से जल्द समायोजित किया जाए। हनुमानगढ़ में जब से मिल बंद हुई है तब से आज तक उनका समायोजन नहीं हो पाया है जिससे यह श्रमिक बेरोजगार हो गए हैं। कामकाज ठप हैं और वह घर बैठे हैं। उन्हें भी तुरंत समायोजित किया जाए। उन्होंने हनुमानगढ़ मिल को चालू करवाने की मांग भी रखी। इस मौके पर सुमन चावला गुरदीप चहल अशोक यादव पार्षद हाकम सिंह, राजेश कुमार, महावीर सिंह राठौड़, मनीराम, रमेश कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।
  • To Know More About Me Click On The Google Button

    If you want to join me on other platforms then you can follow me on Twitter, Facebook, Instagram, Linkedin and you can also subscribe my Youtube.

    ADDRESS

    RATHORE HAUSE, HOUSING BOARD COLONY, HANUMANGARH JUNCTION, PIN-335512, District-Hanumangarh, Rajasthan.

    EMAIL

    drsaurabhrathorehanumangarh@gmail.com