स्पिनफेड इकाई के डिप्टी जीएम फाइनेंस का श्रमिकों के साथ रवैया ठीक नहीं:सौरभ राठौड हनुमानगढ़
बोले रवैया को सुधारें अधिकारी
श्रमिकों के साथ ज्यादती बर्दाश्त नहीं।
17 जून 2019 को कांग्रेस के फायरब्रांड ब्रांड नेता डा सौरभ राठौड़ हनुमानगढ़ की अगुवाई में हनुमानगढ़ जिला कलेक्टर जाकिर हुसैन से श्रमिकों के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की मुलाकात में कांग्रेस नेता डा सौरभ राठौड़ हनुमानगढ़ ने जिला कलेक्टर को बताया कि हनुमानगढ़ की विरासत बंद पड़ी स्पिनिंग मिल के रिवर्स डेपुटेशन पर लगाए गए लगभग 175 मिल के श्रमिकों मे से 7 श्रमिकों को स्पिनिंग मिल मैं बतौर गार्ड के तौर पर रखा गया था,
जिनको निरंतर स्पिनफेड फेडरेशन के हनुमानगढ़ स्थित कार्यालय से सैलरी जारी की जा रही थी,
परंतु फरवरी माह में फेडरेशन के हनुमानगढ़ कार्यालय में कार्यरत डिप्टी जीएम फाइनेंस ने एक पत्र फेडरेशन के जयपुर स्थित कार्यालय को भेज कर उनकी सैलरी को बाधित करने की कुचेस्टा की गई है,
जिसके चलते सातों श्रमिकों को पिछले 5 माह से वेतन नहीं मिला है। जिसके चलते श्रमिकों की आर्थिक हालात बदतर हो चुके हैं राठौड़ ने जिला कलेक्टर को बताया कि जल्द से जल्द उनकी समस्या का समाधान करते हुए इन्हें इनकी पूरी सेलरी जारी करने के आदेश जल्द से जल्द किए जाएं। बीमार होने की स्थिति में इनकी सैलरी से कटने वाले फंड का लाभ इन की बीमारी के इलाज में इन्हें दिलवाया जाए।
राठौड़ ने बताया कि पूर्व में भी श्रमिक कई बार मिल के जीएम एवं हनुमानगढ़ एसडीएम कपिल यादव सहित अन्य जिला प्रशासन के अधिकारियों के आगे गुहार लगा चुके हैं लेकिन हालात जस के तस हैं।
जिला कलेक्टर ने शिष्टमंडल को आश्वस्त किया कि जल्द ही इन श्रमिकों की सैलरी को जारी करवा दिया जाएगा।

मुलाकात के दौरान छात्र नेता सूरज नारायण शर्मा, नारायण सिंह,महिपाल सिंह, कृष्ण गोपाल(राजू योगी)महेंद्र सिंह, कैलाश सिंह,धर्मेंद्र,जगतार सिंह सहित अन्य श्रमिकगण मौजूद थे।

0 comments:
Post a Comment