• कांग्रेस नेता डॉ सौरभ राठौड़ हनुमानगढ़ ने नगर परिषद के अधिकारी एवं इलाकावासियों के बीच मध्यस्थता करते हुए की समझाइश।

     5 मार्च 2020 हनुमानगढ़ स्थित वार्ड नंबर 12 भट्टा कॉलोनी में बेबी हैप्पी स्कूल के पास अतिक्रमण हटाने के नाम पर नगर परिषद हनुमानगढ़ का जाब्ता मय जेसीबी एवं अन्य संसाधनों सहित एईएन वेद प्रकाश गोदारा के नेतृत्व में निरंतर लंबे समय से रह रहे लोगों के मकानों को तोड़ने के लिए पहुंचा।
     जैसे ही क्षेत्र के लोगों को नगर परिषद के जाब्ते के पहुंचने का पता चला तो वहां भारी संख्या में इलाकावासी इकट्ठा हो गए और उन्होंने नगर परिषद के जाब्ते द्वारा उक्त कार्रवाई को गलत  बताते हुए विरोध करना शुरू कर दिया।
    इसी दौरान इलाकावासियों के बुलावे पर वहां पहुंचे कांग्रेस नेता डॉ सौरभ राठौड़ हनुमानगढ़ ने नगर परिषद के अधिकारी एवं इलाकावासियों के बीच मध्यस्थता करते हुए समझाइश की।
     उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को बताया कि उक्त भूमि को लेकर रेलवे,नगरपरिषद एवं इलाकावासियों के बीच विवाद चल रहा है, जिसको लेकर माननीय हाईकोर्ट में याचिका विचाराधीन है राठौड़ ने कहा कि नगरपरिषद,रेलवे एवं इलाकावासियों को संयम बरतते हुए माननीय हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए,इस तरह से जल्दबाजी कर लोगों के आशियानो को उजाड़ने सही नहीं है।
     मौके पर इकट्ठा हुए लोगों के साथ वहां मौजूद वार्ड 12 के पार्षद पिता भगवान दास गुप्ता,महेंद्र यादव एवं मास्टर गुरदीप सिंह ने बताया कि उक्त भूमि का 2018 में गलत सीमांकन करते हुए हनुमानगढ़ नगरपरिषद के द्वारा रेलवे को सरेंडर किया गया था, और वहां कुछ क्षेत्र में नगरपरिषद के द्वारा लोगों को पट्टा वितरण भी किया हुआ है।
    जबकि रेलवे उक्त भूमि पर अपना अधिकार बता रहा है।
     इसी के चलते मामला माननीय उच्च न्यायालय में विचाराधीन है इलाकावासियों के विरोध के चलते नगर परिषद के अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों के आदेशों का हवाला देते हुए उनके समक्ष प्रस्तुत हो करके अपना पक्ष रखने की बात कही।
    हालांकि भारी विरोध के चलते नगर परिषद के जाब्ते को वहां से वापस जाना पड़ा।
     इस मौके पर बेबी हैप्पी कॉलेज के डायरेक्टर आशीष विजय,नंदू बडगूजर,रमेश बडगूजर,गुलाब सिंह,बाबूलाल,रामप्रताप भाट,मुरली प्रसाद,नंदलाल,बृजलाल सोरगर,ओम प्रकाश सोरगर,लालचंद,नक्षत्र सिंह,दीनदयाल,जगदीश,सुरेश लाल सहित भारी संख्या में इलाकावासी मौजूद रहे।
  • 0 comments:

    Post a Comment

    To Know More About Me Click On The Google Button

    If you want to join me on other platforms then you can follow me on Twitter, Facebook, Instagram, Linkedin and you can also subscribe my Youtube.

    ADDRESS

    RATHORE HAUSE, HOUSING BOARD COLONY, HANUMANGARH JUNCTION, PIN-335512, District-Hanumangarh, Rajasthan.

    EMAIL

    drsaurabhrathorehanumangarh@gmail.com