राजस्थान के प्रभारी आदरणीय सुखजिंदर सिंह रंधावा जी से मुलाकात की।
साथियों,
अपनों मित्रों शुभचिंतकों एवं आम हनुमानगढ़ वासियों की मनोभावना के बड़े दबाव के चलते #विधानसभा_चुनाव_हेतु_दावेदारी की है,
-हालांकि जानता हूं,एक साधारण मध्यवर्गीय पारिवारिक पृष्ठभूमि एवं नैतिकता को लेकर सिद्धांतों से समझौता न करने वाले युवाओं को वर्तमान राजनीतिक स्थितियों में काफी संघर्ष करना पड़ता हैं
-राजनीतिक संघर्षो के साथ साथ अन्य विभिन्न अंतहीन संघर्षो का सिलसिला भी चलता रहता हैं,क्योंकि सफलता के बाद तो 'साथी' खुब मिलते हैं परंतु संघर्ष के दौर के साथी विरले हीं होते हैं
-परंतु मुझे पूरी उम्मीद है आप सबकी मनोभावना के चलते मुझे आपके मार्गदर्शन,सहयोग और हौसला अफजाई से हम सब लक्ष्य की और मजबूती से बढ़ेगें,
पिछले लगातार 20 सालों से आपके हक और हुकूक के लिए निरंतर सड़कों पर संघर्षरत हूं चाहे लाठियां खाने की बात हो चाहे आमरण अनशन की बात हो आपके हक और हकूक की आवाज को बुलंद रखने के लिए ना कभी दिन देखा ना कभी रात और ना ही आगे कभी दिन और रात देखूंगा हमेशा अपने इलाके के अवाम को समर्पित था हूं और रहूंगा।
लेकिन कलम की ताकत बड़ी होती है कलम की ताकत से ही इलाके का सर्वांगीण विकास करवाया जा सकता है और वह ताकत सिर्फ आपके आशीर्वाद से प्राप्त हो सकती है
🙏आप सबके आशीर्वाद का आकांक्षी
आपका भाई आपका बेटा आपके सुख दुख में सदैव आपके साथ आपका अपना।
डॉ सौरभ राठौड हनुमानगढ़
विधानसभा क्षेत्र हनुमानगढ़
0 comments:
Post a Comment