हनुमानगढ़-31 दिसंबर 2018 स्पिनिंग मिल श्रमिकों की समस्याओं और मिल को पुन: शुरू करवाने की मांग, मिल बचाओ संघर्ष समिति ने विधायक चौधरी विनोद कुमार से की मुलाकात
हनुमानगढ़. स्पिनफैड इकाई हनुमानगढ़ के श्रमिकों की समस्याओं के निराकरण वह स्पिनिंग मिल को पुनः चालू कराने की मांग को लेकर सोमवार को मिल बचाओ संघर्ष समिति के लोगों ने विधायक चौधरी विनोद कुमार से मुलाकात की। डॉ. सौरभ राठौड़ के नेतृत्व में की गई मुलाकात के दौरान राठौड़ ने हनुमानगढ़ के विधायक चौधरी विनोद कुमार को बताया कि नवंबर 2015 को बीजेपी सरकार ने आदेश जारी कर एकमुश्त फेडरेशन की तीनों इकाइयों को बंद कर दिया। उसमें हनुमानगढ़ इकाई को भी बंद कर दिया था। इससे 1000 श्रमिक बेरोजगार हो गए थे। उसके बाद बहुत बड़ा आंदोलन भी हुआ था। उसमें सारी राजनीतिक पार्टियां, जन संगठन, ट्रेड यूनियन व व्यापारी, हनुमानगढ़ शहर के समाज सेवकों की भी आंदोलन में भागीदारी रही थी। इस दौरान धरना भूख हड़ताल, प्रदर्शन आदि भी किया गया था। राजस्थान सरकार के साथ दो बार जयपुर वार्ता कर समझौता भी हुआ लेकिन समझौते अभी तक लागू नहीं हो सका। राठौड़ ने बताया की मंत्रिमंडलीय आज्ञा संख्या 131/ 216 के निर्णय के अनुसार मिल श्रमिकों का समायोजन किया जाना था किंतु 6 माह के लिए शिक्षा विभाग में मूल जिले हनुमानगढ़ में विपरीत प्रतिनियुक्ति पर लगाया गया फिर 6 माह बाद उन्हें अचानक निकाल दिया गया तथा 2 माह बेरोजगार रखने के लिए अभियोजन विभाग में मात्र 9 हजार में अन्य जिलों में रखा गया जिससे परिवार का लालन पालन करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा
और यह समस्या अभी भी आ रही है साथ ही अभियोजन विभाग में हनुमानगढ़ इकाई के 119 श्रमिकों की काउंसलिंग कर छह माह के लिए नियुक्ति दी गई थी उसे तुरंत प्रभाव से समायोजित किया जाए या मंत्रिमंडलीय कमेटी निर्णय के अनुसार पंचायत राज नगर निगम अथवा को ऑपरेटिव संस्थाओं में समायोजित किया जाए। वहीं भागीरथ डूडी ने कहा कि सरकार द्वारा 119 श्रमिकों को जो कि अभियोजन विभाग में लगाया गया था, उनकी अवधि फरवरी 2019 में पूर्ण हो रही है जिससे सभी कर्मचारी फिर बेरोजगार हो जाएंगे साथ ही राठौड़ ने बताया कि समायोजित होने से वंचित 56 श्रमिकों को भी जल्द से जल्द समायोजित किया जाए। हनुमानगढ़ में जब से मिल बंद हुई है तब से आज तक उनका समायोजन नहीं हो पाया है जिससे यह श्रमिक बेरोजगार हो गए हैं। कामकाज ठप हैं और वह घर बैठे हैं। उन्हें भी तुरंत समायोजित किया जाए। उन्होंने हनुमानगढ़ मिल को चालू करवाने की मांग भी रखी। इस मौके पर सुमन चावला गुरदीप चहल अशोक यादव पार्षद हाकम सिंह, राजेश कुमार, महावीर सिंह राठौड़, मनीराम, रमेश कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

0 comments:
Post a Comment