श्रीगंगानगर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी मास्टर भरतराम मेघवाल के
नॉमिनेशन फाइल करने के दौरान आयोजित जनसभा से पूर्व के.एल.एम होटल के प्रांगण में हनुमानगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ सौरभ राठौड़ हनुमानगढ़ ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट से मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान डॉ सौरभ राठौड़ हनुमानगढ़ एवं उनकी पूरी टीम ने प्रदेश नेतृत्व को आश्वस्त किया कि हनुमानगढ़ एवं श्रीगंगानगर जिले से ज्यादा से ज्यादा वोटों से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी मास्टर भरतराम मेघवाल को जिताकर भेजेंगे।
और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के हाथ मजबूत करेंगे।
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री गहलोत और उपमुख्यमंत्री पायलट से हनुमानगढ़ एवं श्रीगंगानगर इलाके के हालातों पर विस्तृत चर्चा करते हुए कांग्रेस नेता डॉ सौरभ राठौड हनुमानगढ़ ने हनुमानगढ़ की बंद पड़ी स्पिनिंग मिल को चालू करवाने,समायोजन से वंचित सभी श्रमिकों का जल्द से जल्द स्थाई समायोजन करवाने,हनुमानगढ़ जंक्शन में जल्द से जल्द सरकारी अस्पताल को मंजूरी देकर निर्माण कार्य शुरू करवाने एवं क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए पूरा पानी देने का आग्रह किया।
जिस पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने सौरभ राठौड़ को आश्वस्त किया,
कि लोकसभा चुनाव के बाद प्राथमिकता से हनुमानगढ़ की बंद पड़ी मिल को चालू कराने के लिए कदम उठाए जाएंगे।
और उससे पूर्व समायोजन से वंचित सभी श्रमिकों को समायोजित भी किया जाएगा। दोनों शीर्ष नेताओं ने एक सुर में कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए उनके हक का पूरा पानी मिले,
इसके लिए प्रदेश की सरकार कृत संकल्पित है।
साथ ही श्रीगंगानगर हनुमानगढ़ सहित इलाके के विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी।
साथ ही इस मौके पर पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के 5 वर्षों के कार्यकाल के दौरान हनुमानगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ सौरभ राठौड़ और उनकी पूरी टीम के द्वारा किए गए निरंतर जन संघर्ष पर दोनों नेताओं ने राठौड़ की पीठ भी थपथपाई।
इस मौके पर राजस्थान किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बलकौर सिंह ढिल्लो जी,गंगानगर होलसेल भंडार समिति के वॉइस चेयरमैन श्याम पुनियानी,राजस्थान एनएसयूआई आईटी सेल के प्रदेश संयोजक सूरज नारायण शर्मा,खुशवंत सिंह संधू,लाखन सिंह मान,बलजिंदर सिंह ढिल्लों सहित कई कांग्रेसजन मौजूद थे।

0 comments:
Post a Comment