• हनुमानगढ़ की स्पिनिंग मिल को शुरू करने की घोषणा करने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री आदरणीय गहलोत साहब का बहुत-बहुत आभार

    लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती।
    संघर्ष करने वालों की कभी हार नहीं होती।
    यह मुहावरा आज सटीक चरित्रार्थ हो रहा है
    8 साल लंबा हमारा संघर्ष और इलाका वासियों की प्रबल मनोइच्हा को आज राजस्थान के मुख्यमंत्री आदरणीय अशोक गहलोत साहब ने पूरा किया आदरणीय गहलोत साहब का हम तहे दिल से साधुवाद और आभार व्यक्त करते हैं।
    8 साल के लंबे संघर्ष के दौरान भाजपा के शासनकाल में 4 साल निरंतर सड़कों पर संघर्ष करते हुए,चाहे लाठियां खाने की बात हो,चाहे आमरण अनशन करने की बात हो,
    निरंतर एक संकल्प के साथ संघर्ष किया और 4 साल के भाजपा शासन काल के बाद
    सरकार बदलने  पर भी निरंतर 4 साल राजस्थान प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में संघर्ष करने के बाद
     आज हमारे राजस्थान के मुखिया आदरणीय अशोक गहलोत जी ने हमारे संघर्ष एवं इलाके की आवाज को सुनते हुए हनुमानगढ़ की विरासत बंद पड़ी स्पिनिंग मिल को शुरू करने की घोषणा की है।

    यह संघर्ष की ऐतिहासिक जीत है पूरे इलाके की जीत है इस जीत को हम इलाके की आवाम को समर्पित करते हैं।
    इसके लिए इसके लिए मैं राजस्थान के मुख्यमंत्री आदरणीय गहलोत साहब का एक बार पुनः कोटि-कोटि धन्यवाद करता हूं।
    साथ ही हमारे हनुमानगढ़ के मीडिया के तमाम साथियों का लगातार 8 साल संघर्ष में साथ देने के लिए धन्यवाद व्यक्त करता हूं।
    वही संघर्ष के तमाम साथियों का भी मैं बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार व्यक्त करता हूं।
    वही हमारे क्षेत्रीय विधायक आदरणीय चौधरी विनोद कुमार जी,नोहर के विधायक भाई अमित चाचान जी,श्रीगंगानगर संसदीय क्षेत्र से सांसद प्रत्याशी रहे भाई भरत राम मेघवाल जी,पीलीबंगा से विधानसभा से विधायक प्रत्याशी रहे भाई विनोद गोठवाल जी,संगरिया से विधानसभा प्रत्याशी रहीं बहन शबनम गोदारा जी पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र दादरी जी,छात्र नेता अभिमन्यु पूनिया जी,रामेश्वर वर्मा जी,रघुवीर वर्मा जी,जगजीत सिंह जग्गी जी, समाजसेवी सुमन चावला जी सहित समस्त इलाका वासियों का भी बहुत-बहुत आभार और धन्यवाद व्यक्त करता हूं।
     कि इलाके में स्पिनिंग मिल को शुरू कराने की आवाज को निरंतर हम सब ने मिलकर पूरी मजबूती से बुलंद किया।
    जिसके परिणाम स्वरूप आज हनुमानगढ़ की विरासत बंद पड़ी स्पिनिंग मिल को शुरू करने की घोषणा राजस्थान के मुख्यमंत्री आदरणीय अशोक गहलोत साहब ने की है।
    इसके लिए हम सभी बारंबार आदरणीय मुख्यमंत्री जी एवं एवं संघर्ष के सभी साथियों का पुन: आभार और साधुवाद व्यक्त करते हैं।
  • 0 comments:

    Post a Comment

    To Know More About Me Click On The Google Button

    If you want to join me on other platforms then you can follow me on Twitter, Facebook, Instagram, Linkedin and you can also subscribe my Youtube.

    ADDRESS

    RATHORE HAUSE, HOUSING BOARD COLONY, HANUMANGARH JUNCTION, PIN-335512, District-Hanumangarh, Rajasthan.

    EMAIL

    drsaurabhrathorehanumangarh@gmail.com