हनुमानगढ़ 15मार्च2023 संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य होने के नाते कल बुधवार को संयुक्त किसान मोर्चा के अन्य साथियों के साथ भाखड़ा सिंचाई एरिया में सिंचाई के लिए इलाके के किसानों को पानी दिया जावे,की मांग को लेकर सिंचाई विभाग के एक्सीईएन शिवचरण रेगर जी से मिलकर वार्ता की।
वार्ता के दौरान एक्सीईएन इरीगेशन शिवचरण रेगर जी को दो टूक अवगत करवाया कि 28 मार्च तक भाखड़ा में सिंचाई पानी उपलब्ध रहे जिससे कि किसान अपने गेहू की फसल का पकाव कर सके।
एक्सीईएन इरीगेशन शिवचरण रेगर जी ने हमें आश्वस्त किया कि प्रशासन पूरा प्रयास कर रहा है कि 28 मार्च तक भाखड़ा सिंचित एरिया के काश्तकारों को पूरा पानी मिले जिससे कि वह अपनी फसल का पकाव कर सके।
0 comments:
Post a Comment