भाखड़ा सिंचाई परियोजना क्षेत्र में सिंचाई पानी की मांग को लेकर हनुमानगढ़ जिला कलेक्ट्रेट के गेट पर दिन-रात हजारों किसानों के साथ आठवें दिन भी अनिश्चितकालीन महापड़ाव निरंतर जारी है।
भाखड़ा सिंचाई परियोजना क्षेत्र का किसान अपने हक के सिंचाई पानी को लेने के लिए लगातार दिन-रात यहां बैठा है
किसान साथियों यह हनुमानगढ़ जिला कलेक्टर की संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है प्रशासन की संवेदनहीनता की इस पराकाष्ठा का जवाब इलाके के किसान हनुमानगढ़ जिला कलेक्ट्रेट पर पूरी एकजुटता के साथ इन अधिकारियों को जरूर देंगे।
शासन प्रशासन एवं सिंचाई विभाग को हम दो टूक ऐलान कर चुके हैं कि सिंचाई पानी लिए बगैर घर वापसी नहीं करेंगे।
0 comments:
Post a Comment