• कल 21 मई को पंजाब के सीएम भगवंत मान से मिलेगा किसानों की कोर कमेटी का शिष्टमंडल नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की मध्यस्थता से होगी मुलाकात

    भाखड़ा सिंचाई परियोजना क्षेत्र में सिंचाई पानी की मांग को लेकर हनुमानगढ़ जिला कलेक्ट्रेट के गेट पर दिन-रात हजारों किसानों के साथ आठवें दिन भी अनिश्चितकालीन महापड़ाव निरंतर जारी था।
     महापड़ाव के आठवें दिन पड़ाव स्थल पर नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल जी किसानों के समर्थन में पहुंचे और हर परिस्थितियों में इलाके के किसानों के साथ मजबूती से खड़े रहने के लिए आश्वस्त किया।
    और वही नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल जी ने निजी तौर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जी से पूरी कोर कमेटी के सामने जरिए मोबाइल फोन ऑन स्पीकर बात की और हम लोगों की भी बात करवाई।
     जिसमें पंजाब सीएम ने हमें आश्वस्त किया कि आप 21 मई को बठिंडा थर्मल प्रोजेक्ट के सर्किट हाउस में पहुंचे मैं चंडीगढ़ से वहां पहुंचूंगा और निश्चित रूप से आपको वहां से खाली हाथ नहीं भेजूंगा।
    पंजाब सीएम ने ओपन स्पीकर पर यह भी कहा कि गंगानगर और हनुमानगढ़ के किसान भी हमारे पंजाब से जुड़े हुए हैं और उनको फसल की बिजाई के लिए उनका बीबीएमबी में तय शेयर जरूर दिया जाएगा‌।इसके बाद वहां पर मौजूद हजारों किसान साथियों की सहमति से 21 तारीख तक महापड़ाव को स्थगित किया गया।
    और अब कल 21 तारीख को पंजाब के सीएम से वार्ता के बाद जो भी परिस्थितियां बनती हैं उसके मुताबिक आगामी फैसला लिया जाएगा।
    हालांकि पंजाब में वाटर ओवरफ्लो के कारण से कुछ छोटी नहरो के टूटने से भाखड़ा सिचाई परियोजना क्षेत्र की नहरों में कुछ पानी चल रहा है और कुछ हमारे शेयर का पानी भी चल रहा है,
    परंतु अभी स्थिति पूर्णतया स्पष्ट नहीं है कल 21 तारीख को पंजाब सीएम से मुलाकात के बाद पूरी स्थिति साफ होगी।
    यह तय है कि पानी लिए बगैर नहीं हटेंगे।
  • 0 comments:

    Post a Comment

    To Know More About Me Click On The Google Button

    If you want to join me on other platforms then you can follow me on Twitter, Facebook, Instagram, Linkedin and you can also subscribe my Youtube.

    ADDRESS

    RATHORE HAUSE, HOUSING BOARD COLONY, HANUMANGARH JUNCTION, PIN-335512, District-Hanumangarh, Rajasthan.

    EMAIL

    drsaurabhrathorehanumangarh@gmail.com